सोमवार, 20 मई 2024

VERNIER Calipers ( वर्नियर कैलिपर ) in Hindi

VERNIER Calipers ( वर्नियर कैलिपर ): 


वर्नियर कैलिपर्स की अल्पतमांक (Least-Count) से आप क्या समझते हैं? इसकी संरचना का चित्र सहित वर्णन कीजिए।

वर्नियर कैलिपर्स का आविष्कार फ्रांस के एक वैज्ञानिक पैरी वर्नियर ने किया था। उसी के नाम पर इस कैलिपर्स का नाम वर्नियर कैलीपर्स पड़ा। वर्नियर कैलिपर्स बाजार में विभिन्न परिशुद्धताओं (Accuracy) में उपलब्ध हैं। जैसे- 0.1 मिमी, 0.05 मिमी तथा 0.02 मिमी, मीटरी प्रणाली में तथा 0.001 ब्रिटिश प्रणाली में। वर्नियर कैलिपर्स के द्वारा बाहरी, आन्तरिक तथा गहराई तीनों प्रकार की

मापें ले सकते हैं। ये 6", 7", 1' तथा 2' तक की लम्बाइयों में बाजार में उपलब्ध हैं। 5.1-1 वर्नियर कैलिपर्स की संरचना-चित्र 5.1 में एक साधारण वर्नियर कैलिपर दर्शाया गया है। यह साधारणतः निकिल क्रोमियम स्टील या वेनेडियम स्टील के बने होते हैं।







 वर्नियर कैलिपर्स की संरचना  

चित्र में एक साधारण वर्नियर कैलिपर दर्शाया गया है। यह साधारणतः निकिल क्रोमियम स्टील या वेनेडियम स्टील के बने होते हैं। इनके मुख्य भाग निम्नलिखित हैं...


1. मेन स्केल (Main Scalé),

2. वर्नियर स्केल (Vernier Scale),

3. फाइन एड्‌जस्टमैन्ट यूनिट (Fine Adjustment Unit)

4. डेप्य मैजरिंग स्ट्रिप (Depth Measuring Strip)






1. मेन स्केल  (Main Scale) -    यह एक वेनेडियम स्टील की स्टील रूल के समान चौड़ी परन्तु उससे काफी मोटी प‌ट्टी होती है, जिस पर एक साइड में मिमी तथा दूसरी साइड में इंचों के निशान अंकित होते हैं। मिमी० तथा इंचों के दसवें भागों को भी आगे कई भागों में बाँटा गया होता है। जैसा कि  image में दर्शाया गया है। इसके अगले भाग में एक फिक्स्ड जबड़ा तथा आन्तरिक माप के लिए फिक्स्ड निब (Fixed Nib) लगी होती है। मेन स्केल के पीछे की साइड में एक यूव (Groove) होता है जिसमें डैप्य मैजरिंग स्ट्रिप (Depth Measuring Strip) स्लाइड (Slide) करती है। गर्नियर कैलिपर के बाकी सभी भाग मेन स्केल के ऊपर ही स्लाइड करने के लिए फिट (fit) किये गये होते हैं।













2. वर्नियर स्केल (Vernier Scale):- यह वर्नियर कैलिपर्स का मुख्य भाग होता है। इसको मेन स्केल पर स्लाइड करने के लिए बनाया गया है। इसकी दोनों साइडों में कमानी स्प्रिंग दिया होता है जो इसको सदा एक ही पोजीशन में रखता है। इसके बीच में एक खिड़की (window) कटी होती है जिस पर मेन स्केल के निश्चित भागों को एक से अधिक भागों में बाँटा गया होता है। इसको वर्नियर के सिद्धान्त में स्पष्ट किया गया है। वर्नियर स्केल के साथ में मेन स्केल के समान ही चल जबड़ा (Movable Jaw) तथा चल निब (Movable Nib) लगी होती है। इसको किसी स्थान पर स्थिर करने के लिए इसके ऊपरी भाग में एक लॉकिंग स्कू लगा होता है। यह स्केल एक फाइन एड्जस्टमेन्ट यूनिट से मिला होता है।












3. फाइन एड्जस्टमेन्ट यूनिट (Fine Adjustment Unit):-  वर्नियर स्केल को थोड़ा सा आगे-पीछे लेने के लिए इस यूनिट का प्रयोग किया जाता है। इस यूनिट के ऊपर लगे लॉकिंग स्कू से इसे स्थिर कर दिया जाता है। अब इसके नीचे लगे नट को घुमाने पर उसमें लगे ख्कू के द्वारा वर्नियर स्केल आगे-पीछे सरकता है। इसका प्रयोग वर्नियर स्केल के फाइन एड्जस्टमेन्ट के लिए किया जाता है।






4.डेप्थ मैजरिंग स्ट्रिप (Depth Measuring Strip) - वर्नियर स्केल के साथ में एक बारीक स्ट्रिप लगी होती है जो मेन स्केल में पीछे की ओर बने ग्रूव(Groove) में स्लाइड करती है। यह ग्रूव से बाहर न आये इसके लिए मेन स्केल के आखिरी सिरे पर ग्रूव के ऊपर एक पत्ती लगी होती है।



जब वर्नियर स्केल के जबड़े मिले होते हैं तो मेन स्केल पर शून्य वर्नियर स्केल के शून्य के सामने होता है। ऐसे समय पर डैप्य स्ट्रिप भी मेन स्केल के आखिरी सिरे से मिल रही होती है। कुछ कैलिपर में आन्तरिक माप लेने के लिए अलग से जबड़े नहीं होते बल्कि बाहरी माप लेने वाले जबड़ों को एक निश्चित मोटाई में बाहर से गोल किया होता है। यह मोटाई साधारणतः 10 मिमी होती है। इस माप को कैलिपर द्वारा ली गई आन्तरिक माप में जोड़ दिया जाता है।



वर्नियर का सिद्धान्त (Principle of Vernier) -

चित्र  में वर्नियर का सिद्धान्त समझाया गया है। वर्नियर को समझने के लिए उसकी अल्पतम माप का पता होना आवश्यक है, अतः

अल्पतम माप (Least Count) – किसी वर्नियर कैलिपर्स द्वारा मापी जा सकने वाली छोटी से छोटी माप उसकी अल्पतम या अल्पतमांक (Least Count) कहलाती है। यह अल्पतम माप (Least Count) वर्नियर कैलिपर्स के मुख्य स्केल पर बने एक खाने का मान (Value of One Division) तथा वर्नियर स्केल पर बने एक खाने के मान के अन्तर के बराबर होता है।


चित्र में दर्शाये गये मेन स्केल के एक भाग का मान 1.0 मिमी० है तथा वर्नियर स्केल के एक भाग का मान 0.90 मिमी० है। इस प्रकार दोनों का अन्तर 0.10 मिमी इस वर्नियर स्केल की अल्पतम माप होगी |           



अल्पतम माप को हम निम्न साधारण फॉरमूले के द्वारा भी निकाल सकते हैं-

अल्पतमांक या अल्पतम माप =                                  मुख्य स्केल के एक भाग का मान       
                                                                          वर्नियर स्केल के कुल निशानों की संख्या 




यहाँ पर अल्पतम माप  = 1/10
                                           = 0.1 मिमी०





उम्मीद है दोस्तो Vernier caliper का ये पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा , ऐसे ही और पोस्ट हमारे पेज पर उपलब्ध है . अच्छा लगा हो तो कमेंट कर के अपनी राय जरूर दें । धन्यवाद | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Top Neuclear power plant in india Hindi

  भारत में कई प्रमुख न्यूक्लियर पावर प्लांट्स हैं जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन प्लांट्स का व...