गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023

Welding Electrode use according to material in Hindi

 Welcome Friends,


 जब भी हम वेल्डिंग होते देखते हैं तो मन में कई सवाल उठाते हैं..?


खासकर आर्क वेल्डिंग में और TIG वेल्डिंग में ,आर्क वेल्डिंग में हम जिस इलेक्ट्रोड का प्रयोग करते हैं उसमें यह देखते हैं कि हम किस Metal पर कौन सा इलेक्ट्रोड लगा  रहे हैं। तो आइये जानते है वेल्डिंग इलेक्ट्रोड के टाइप्स और उनका मटेरियल के अनुसार कौन सा इलेक्ट्रोड कहा प्रयोग करते हैं,: 


E-6013: यह Electrode इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला Electrode है , इसका उपयोग जनरली structural work , माइल्ड स्टील to  माइल्ड स्टील वेल्डिंग , और non -IBR  पाइप लाइन  में वेल्डिंग करने के लिए उपयोग में लाते है | 


E-308  : इस वेल्डिंग electrode का  उपयोग  हम वह करते है, जहां हमारा मटेरियल स्टेनलेस स्टील का होता है इस इलेक्ट्रोड का उपयोग हम SS to SS , SS के फ्लेंज, SS के पाइप  और अन्य सभी प्रकार के SS मेटल में वेल्डिंग ज्वाइंट करने के लिय प्रयोग करते हैं।


E -309 : इस वेल्डिंग इलेक्ट्रोड  उपयोग हम वहां करते है जहाँ पर हमे SS मेटेरियल के साथ MS  मटेरियल का वेल्डिंग जॉइंट करना होता है | 



E-7018 : इसका उपयोग Carbon Steel,   SA106 Gr B/C,   SA 210 Gr-A/C ,   SA 516 Gr- 70,   SA 234 टाइप के मेटेरियल पर करते हैं. 

पावर प्लांट में इस Electrode  का उपयोग water walls के tubes , economizer tubes , evaporator headers , riser tubes और प्रॉसेस स्टीम लाइन में वेल्डिंग करने के लिए इसका उपयोग करते है |  TIG वेल्डिंग में ER-70 SB2  ELECTRODE का प्रयोग करते हैं | 




E -8018इस इलेक्ट्रोड का उपयोग को Alloy steel ,जैसे SA -213 Gr- T11 या SA -213 Gr- P11 है तो उसे पदार्थ पर हम आर्क वेल्डिंग में E-8018 B2या  E-8018 B3 प्रयोग करेंगे  | यदि हम TIG welding करते हैं तो उसके लिए ER -80 SB2 welding electrode का प्रयोग करेंगे | 

पावर प्लांट में इस इलेक्ट्रोड का उपयोग हम primary Super heater के tubes , और उनके headers  Shoot Blower Line आदि में वेल्डिंग जॉइंट के लिए प्रयोग करते हैं |   




E - 9018 : इस वेल्डिंग इलेक्ट्रोड का उपयोग हम HIGH -ALLOY STEEL  ,  SA -213 Gr- T22 ,    SA -213 Gr- P 22 में करते हैं | यदि हम TIG welding करते हैं तो उसके लिए ER -90  SB3  welding electrode का प्रयोग करेंगे | 

पावर प्लांट में इस इलेक्ट्रोड का प्रयोग SECONDRY-SUPER HEATER  TUBE , WINGWALL इत्यादि में करते हैं | 




E - 9015 B9  : इस वेल्डिंग इलेक्ट्रोड का उपयोग हम HIGH -TEMPRATURE और HIGH-PRESSURE  के लाइन में वेल्डिंग जॉइंट करने के लिए प्रयोग करते हैं | यदि हम TIG welding करते हैं तो उसके लिए ER -905B9   welding electrode का प्रयोग करेंगे | 

पावर प्लांट में इस इलेक्ट्रोड का प्रयोग MAIN STEAM LINE के वेल्डिंग जॉइंट के लिए प्रयोग में लाते हैं | 


इस टॉपिक पर वीडियो देखने  के लिए इस लिंक पर टच करें और ऐसे ही जानकरी की UPDATES पाते रहने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें ,थैंक यू | 

लिंक :

TYPES OF WELDING ELECTRODE AND USE





2 टिप्‍पणियां:

Top Neuclear power plant in india Hindi

  भारत में कई प्रमुख न्यूक्लियर पावर प्लांट्स हैं जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन प्लांट्स का व...